युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

*जौनपुर।* जफराबाद क्षेत्र स्थित ग्राम जैतपुर में बीती रात इण्टर के छात्र ने अपने माता पिता के नाम एक पत्र लिखकर खुद एक पेड़ से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। रविवार की सुबह पेड़ से लटके शव को देखकर गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र के पैंट के जेब से मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में लिया है।

बताते हैं कि उक्त गांव निवासी राम आशीष चैहान का 19 वर्षीय पुत्र विशाल चैहान इण्टर का छात्र था। वह प्रतिदिन की तरह शनिवार की रात अपने कमरे में सोने गया। रात में किसी समय घर से बाहर निकला और पास ही में पेड़ से बेल्ट के सहारे फांसी लगा लिया।

सुबह ग्रामीणों ने फंदे से लटके शव को देख शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिजन शव को देख बदहवास हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक विशाल को पेड़ से नीचे उतरवाया फिर पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइट नोट में उसने लिखा है आप लोग टेंशन नहीं लेना, मैं बीयर पीता हूं और मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं होगा जैसी बातें लिखी हैं। विशाल दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसका पिता गाजियाबाद में नौकरी करते हैं।

 

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरा मैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights