सड़क दुर्घटना में एक की मौत,

सड़क दुर्घटना में एक की मौत,

चंदवक, स्थानीय थाना क्षेत्र के बजरंग नगर चौकी अंतर्गत पड़ने वाले लेवरूंवागांव के पास सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय भरत यादव पुत्र स्वर्गीय लोचन यादव की मौत हो गई,

जानकारी के लिए बता दे भरत यादव बड़ागांव मखदुमपुर थाना,सैदाद , जिला, गाजीपुर के निवासी थे, बहुत दिनों से तराव मोड़ के पास घर बनाकर रह रहे थे, उनका एक लड़का अध्यापक के पोस्ट पर कार्यरत है, घटना समय करीब 9:30 बजे सुबहकी बताई जा रही है वह अपने घर से पान खाने के लिए तराव मोड पर गए थे घर आते समय वाराणसी से आजमगढ़ जा रही वाराणसी कैंट डिपो,संख्या यूपी 65 एल,टी 8856, पास लेने के चक्कर में बस की चपेट में आ गए, मौके पर उपस्थित लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना कर ड्रामा सेंटर वाराणसी लेकर पहुंचे ही थे कि वहीं उनकी मौत हो गई, प्रश्न यह उठता है, आखिर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओ का जिम्मेदार कौन, एन, एच , 233 के अधिकारी या पीडब्ल्यूडी के अधिकारी जिन्होंने सड़क तो बनाई परंतु पटरी का निर्माण नहीं कराया,

 

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज चैनल ब्योरो चीफ़ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights