पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर गिरफ्तार, थाने का हिस्ट्रीशीटर एक साथी फरार

पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर गिरफ्तार, थाने का हिस्ट्रीशीटर एक साथी फरार

 

 

गंभीरपुर /आजमगढ़।

गंभीरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह लगभग 7:00 बजे पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक बदमाश भागने में सफल हो गया। घायल बदमाश गो तस्करी के मामले में वांछित है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।शुक्रवार को थानाध्यक्ष गंभीरपुर विनय कुमार सिंह को मुखबिर से गोवध मामले में वांछित बदमाशों के बारे में सूचना मिली। सूचना पर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष से गोवध व तस्करी मामले में वांछित अभियुक्तों के बीच मार्टिंनगंज रोड़ पर धरनीपुर विषया मोड़ के पास मुठभेड़ हो गयी। जिसमें एक अभियुक्त पप्पू यादव पुत्र वंशराज यादव निवासी नगरैया जहांनपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको उपचार हेचु सदर अस्पताल भेजा गया तथा एक अभियुक्त कैश पुत्र नन्हे निवासी मुहम्मदपुर भिटिया गम्भीरपुर आजमगढ मौके से भागने में सफल रहा जो थाना स्थानीय का हिस्ट्रीशीटर भी है। जिसके ऊपर जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों में मुकदमें पंजीकृत है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया।

बाइट -एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल

 

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज चैनल ब्योरो चीफ़ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights