आजमगढ़।क्षेत्र के आवंक कोटिला मार्ग पर बुद्ववार क़ो बारिश से सडक के तालाब बनने से नागरिक परेशान है।

आजमगढ़।क्षेत्र के आवंक कोटिला मार्ग पर बुद्ववार क़ो बारिश से सडक के तालाब बनने से नागरिक परेशान है।

मार्ग बनाने के शिलान्यास के बाद भी दुश्वारियां कम न होने से नागरिकों मे रोष है।कार्यदायी संस्था का खामियाजा नागरिक भुगत रहे है।एक दर्जन राहगीर चोटिल हुए।नागरिकों ने रोड नही तो वोट नही के नारेबाजी कर बिरोध जताया।

 

आजमगढ़ वाराणसी नेशनल हाइवे से कोटिला अवंतिकापुरी मार्ग निकला है।श्रद्वालुओं के आवागमन के लिए यही मार्ग है।इसी मार्ग से मंगरावा.सिरसाल.खालीसपुर.बरामदपुर.मदारपुर.कोईलाडी समेत दो दर्जन गावो का आवागमन है।एक दर्जन स्कूलों के छात्रो को भी गुजरना पड़ता है।मार्ग की दशा है कि कोटिला बाजार के हाइवे की सडक ऊची होने से यह सडक नीचे हो गई है।पहले से ही गिट्टी दिखती नही गड्ढे ही है और बारिश होते ही सडक लबालब हो गई।बुद्ववार को साइकिल सवार. बाइक सवार गिर कर जख्मी हुए वही छात्रो के कपडे खराब हुए।नागरिकों की मांग को देखते हुए लालगंज सासंद संगीता आजाद ने मार्ग के निर्माण का शिलान्यास कुछ माह पूर्व किया था।उम्मीद थी दशा सुधरेगी लेकिन अभी तक कार्य शुरु नही हुए।कार्यदायी संस्था अल्फा कांट्रेक्शन द्वारा कार्य होना है।बुद्ववार को चोटिल होने के बाद मौके पर नागरिकों ने रोड नही तो वोट नही की नारेबाजी की।क्षेत्र के प्रधान जाहिद खा.महेन्द्र कुमार आदि ने कहा कि मार्ग की दशा के चलते व्यापारी. किसान छात्र सभी बेहाल है।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज चैनल ब्योरो चीफ़ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights