इटावा पुलिस कांस्टेबल की गर्दन काटकर हत्या

इटावा पुलिस कांस्टेबल की गर्दन काटकर हत्या

 

 

 

 

छुट्टी लेकर घर आया था सिपाही, मुकदमा दर्ज

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश इटावा पुलिस विभाग से छुट्टी लेकर आलू की फसल की खुदाई कराने आए पुलिस कांस्टेबल की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है। चाकू से भी सिपाही के ऊपर प्रहार किए गए हैं। परिजनों की ओर से सिपाही के सगे ताऊ एवं उसके नाती समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दी गई है। सैफई थाना क्षेत्र के गांव गोपीपुर का रहने वाला 36 वर्षीय कांस्टेबल अनिल कुमार यादव पिछले शुक्रवार को छुट्टी लेकर गांव में आलू की खुदाई करवाने के लिए आया था।

 

 

 

बताया जा रहा है कि बीते दिन शुक्रवार की देर शाम किसी बात को लेकर कांस्टेबल का अपने ताऊ के साथ विवाद हो गया था। जिसके चलते आरोप है कि ताऊ और उसके नाती ने मिलकर सिपाही पर फावड़े एवं चाकू से हमला बोल दिया। सिपाही के शरीर पर चोट के अनगिनत निशान दिखाई दिए हैं, जिसके चलते कांस्टेबल का शव बुरी तरह से जख्मी हो गया है। फावड़े और चाकू के प्रहारों से कांस्टेबल अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई है।

 

क्रांति फाउडेशन दूत न्यूज चैनल ब्योरो चीफ़ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights