: हिमाचल में AAP का खाता खुलना मुश्किल, 6% ही वोट

सर्वे: हिमाचल में AAP का खाता खुलना मुश्किल, 6% ही वोट

हिमाचल प्रदेश में चुनाव तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बताया कि पहाड़ी राज्य में 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सामने सरकार दोहराने की बड़ी चुनौती है, क्योंकि पिछले 37 सालों में यह सरकार बदलने की परंपरा है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं के भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त होने और राज्य में नेताओं के बीच गुटबाजी की वजह से कांग्रेस के लिए सत्ता पाना आसान नहीं होगा। चुनावी दंगल में इस बार आम आदमी पार्टी (आप) भी है। इस बीच सी-वोटर ने ताजा सर्वे पेश किया है। एबीपी न्यूज पर प्रसारित सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन सकती है। सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि 68 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 38-46 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के ‘हाथ’ में 20-28 सीटें आ सकती हैं। वोट शेयर की बात करें तो भाजपा को 46 फीसदी और कांग्रेस को 35.2 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights