खुटहन छह चोरी की मोटर साइकिल के साथ तीन गिरफ्तार,

खुटहन छह चोरी की मोटर साइकिल के साथ तीन गिरफ्तार,

*जौनपुर।* थाना खुटहन पुलिस व स्वाट टीम ने सार्वजनिक शौचालय रसूलपुर के पास से चोरी की आधा दर्जन मोटर साइकिल व तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधी क्ष्ज्ञक डा0 कोस्तुभ ने बताया कि उक्त अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर चोरी की मोटर साइकिल का फर्जी नम्बर लगाकर बेचने के फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार किया एवं शेष तीन अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शनि पाल पुत्र ओमप्रकाश पाल निवासी खजुरन थाना बदलापुर जनपद जौनपुर , अमित चैहान पुत्र दलगंजन निवासी खरौना थाना बक्शा जनपद जौनपुर एवं सिकन्दर निषाद उर्फ लड्डू पुत्र महेन्द्र निषाद निवासी पिलकिछा थाना खुटहन जनपद जौनपुर को विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

 

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूजचैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights