आजमगढ़ गंभीरपुर किशोर का संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर फेंका मिला शव

 

 

 

 

जमीन विवाद को लेकर परिवार ने जताई हत्या की आशंका

 

 

 

गले पर मिले चोट के निशान, शुक्रवार की शाम से हुआ था लापता

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो में शनिवार की शाम करीब 5 बजे महेंद्र के ट्यूबवेल के पास ग्रामीणों ने एक शव देखा। सूचना पर भारी भीड़ जमा हो गई। गंभीरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त साहिल (16 वर्ष), पुत्र सतिराम, निवासी गंभीरपुर के रूप में की। साहिल शुक्रवार शाम से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की तहरीर उसके पिता ने शनिवार दोपहर को थाने में दी थी।

 

 

 

मृतक के गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। साहिल के पिता सतिराम और भाई राहुल ने जमीन विवाद को हत्या का कारण बताया। सतिराम ने कहा, “मैं मूल रूप से जमालपुर का रहने वाला हूं और शादी के बाद गंभीरपुर में ससुराल के नवासा पर रहता हूं। मेरी साली की कोई संतान नहीं है, इसलिए उनकी जमीन पर मेरा और मेरे बेटों का हक है। लेकिन ससुराल पक्ष के कुछ रिश्तेदार जमीन हथियाना चाहते हैं। मुझे शक है कि उन्होंने मिलकर मेरे बेटे की हत्या की।” मौत की खबर से मृतक की मां राधा देवी और परिवार में कोहराम मचा है।

 

 

 

थानाध्यक्ष गंभीरपुर बसंत लाल ने बताया, “परिवार की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।” पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र में इस घटना से सनसनी फैल गई है और लोग हत्या के कारणों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्रांति फाउडेशन दूत न्यूजचैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights