पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे, LPG की आपूर्ति भी सामान्य: केंद्र सरकार


नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देशवासियों को राहत भरी खबर दी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं होगी और एलपीजी गैस की आपूर्ति भी पूरी तरह सामान्य बनी रहेगी।
पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। ऐसे में ईंधन की कमी या सप्लाई बाधित होने जैसी कोई स्थिति नहीं है।
सरकार ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि आम जनता पर किसी तरह का बोझ न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights