जौनपुर: जायसवाल समाज सेवा समिति की चुनावी प्रक्रिया शुरू

अध्यक्ष सहित सभी पदों और 15 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नामांकन संपन्न
जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति, जौनपुर की चुनावी प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई। इस क्रम में सब्जी मंडी स्थित जायसवाल धर्मशाला में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।
नामांकन के दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, उप मंत्री, कोषाध्यक्ष, आय-व्यय निरीक्षक सहित 15 कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए पर्चे दाखिल किए गए।
चुनाव अधिकारी इं. कृष्ण कुमार जायसवाल ‘मुन्नू’ की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को नाम वापसी के बाद सभी वैध नामांकन पत्रों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि अब तक प्राप्त सभी नामांकन पत्रों की सूची धर्मशाला परिसर में चस्पा कर दी गई है।
सहायक चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता (शुदनीपुर) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी पुष्टि की। इस दौरान समिति से जुड़े बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
निर्विरोध चुनाव की संभावना प्रबल
चुनाव अधिकारी इं. कृष्ण कुमार जायसवाल ने बताया कि सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी द्वारा ही नामांकन किया गया है, जिससे सभी का चुनाव निर्विरोध होना लगभग तय माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि चुनाव के लिए 12 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन एक-एक नामांकन होने के चलते मतदान की स्थिति बनती नहीं दिख रही है।