देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान वारदात


देहरादून: राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 6:50 बजे राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव की है। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड ब्रिगेडियर रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मार दी।
गोली लगने से वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights