इंटरनेट पर मंडराया खतरा? समुद्र के नीचे केबल्स को लेकर सरकार अलर्ट


नई दिल्ली: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर ईरान-इजरायल तनाव के बीच अब इंटरनेट सेवाओं पर असर की आशंका जताई जा रही है।
केंद्र सरकार ने इस संभावित खतरे को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। Department of Telecommunications (DoT) ने कंपनियों के साथ इमरजेंसी मीटिंग्स का दौर भी शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, सरकार ने कंपनियों से मजबूत बैकअप प्लान तैयार रखने को कहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बाधित न हों।
विशेषज्ञों का मानना है कि देश में पूरी तरह इंटरनेट ब्लैकआउट की संभावना कम है, लेकिन समुद्र के नीचे बिछी फाइबर केबल्स (सबमरीन केबल्स) को नुकसान पहुंचने की स्थिति में इंटरनेट स्पीड और कनेक्टिविटी प्रभावित हो सकती है।
फिलहाल सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और एहतियात के तौर पर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights