एक भूकंप से 5 देश हिले: भारत, नेपाल, भूटान, चीन और बांग्लादेश तक महसूस हुए झटके


काठमांडू: हिमालयी क्षेत्र में एक बार फिर भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई। रविवार सुबह आए भूकंप के झटके नेपाल समेत भारत, भूटान, चीन और बांग्लादेश तक महसूस किए गए।
जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.4 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। USGS के मुताबिक, इसका केंद्र नेपाल के मेमेंग शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर था और सुबह 8:44 बजे झटके महसूस किए गए।
इससे पहले गुरुवार को भी नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था। National Earthquake Monitoring and Research Center के अनुसार, यह झटका दारचुला जिले के मुराई इलाके के आसपास सुबह 8:32 बजे दर्ज किया गया था, जिसे बैतड़ी और बजहांग जिलों में भी महसूस किया गया।
लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि हिमालयी क्षेत्र भूकंपीय रूप से संवेदनशील है, इसलिए यहां इस तरह के झटके समय-समय पर महसूस होते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights