मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक


सिंगरामऊ
थाना सिंगरामऊ की एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-5 के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान टीम ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के बारे में जानकारी दी। साथ ही पंपलेट वितरित कर विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया।
पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक कर उन्हें सुरक्षित और सशक्त बनाना है, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
#MissionShakti5 #नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights