यूपी: पूछताछ के दौरान महिला ने सिपाही को जड़े थप्पड़, बहराइच में हंगामा
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पूछताछ के दौरान एक महिला ने सिपाही को थप्पड़ मार दिए।
घटना हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हाता रेवलिया गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गांव में एक गाड़ी का शीशा टूटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर PRV पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि सिपाही मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर ही रहे थे कि तभी अचानक एक महिला वहां पहुंची और बिना किसी चेतावनी के सिपाही के गाल पर एक के बाद एक तीन थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य आरक्षी की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस घटना ने कानून व्यवस्था और पुलिस के प्रति व्यवहार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।