जौनपुर में दर्दनाक हादसा: गैस पाइपलाइन मरम्मत के दौरान मिट्टी में दबकर दो मजदूरों की मौत


जौनपुर। केराकत क्षेत्र के ग्राम नई बाजार चौकिया में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गैस पाइपलाइन के मरम्मत कार्य के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से दो मजदूर उसके नीचे दब गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना केराकत पुलिस और फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को मिट्टी से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक दोनों मजदूर बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार रजक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights