वक्फ संपत्तियों पर कब्जे के खिलाफ शाही चीफ का फतवा, सख्त कार्रवाई की मांग


लखनऊ/उत्तर प्रदेश। मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता उत्तर प्रदेश के शाही चीफ मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जों के खिलाफ फतवा जारी किया है।
उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ शरीयत कानून के अनुसार सख्त सजा दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वक्फ संपत्ति किसी एक धर्म के लिए सीमित नहीं है, बल्कि इसका लाभ हर जरूरतमंद और गरीब व्यक्ति को मिलना चाहिए।
मौलाना ने कहा कि इन संपत्तियों का उपयोग समाज के कमजोर वर्गों के हित में होना चाहिए, जिसमें मुस्लिम, हिंदू, सिख और ईसाई सभी गरीब लोग शामिल हैं।
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से अपील करते हुए नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ से मांग की कि वक्फ संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाए।
मौलाना इफ्राहीम हुसैन ने कहा कि जो लोग इन संपत्तियों पर कब्जा किए हुए हैं, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि इनका सही उपयोग जरूरतमंदों के कल्याण के लिए किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights