Noida Protest: मजदूर आंदोलन पर केंद्र सतर्क, ‘राजनीतिक हाथ’ की आशंका;
श्रम मंत्रालय का बयान
नोएडा/नई दिल्ली। नोएडा में भड़के मजदूर आंदोलन ने अब राष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज कर दी है। हालिया हिंसक घटनाओं के बाद केंद्र सरकार अलर्ट मोड में आ गई है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने इस आंदोलन के पीछे किसी बड़े ‘राजनीतिक हाथ’ होने की आशंका जताई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।
इस बीच श्रम मंत्रालय की ओर से भी बयान जारी कर स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई है। मंत्रालय ने कहा है कि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान संवाद और कानून के दायरे में रहकर किया जाना चाहिए, जबकि हिंसा किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।
गौरतलब है कि वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से मजदूर प्रदर्शन कर रहे थे, जो अब उग्र रूप ले चुका है।
फिलहाल प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है और मामले की जांच जारी है।