वाराणसी में कांग्रेस नेता अजय राय के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, निकाली गई ‘शव यात्रा’
वाराणसी। वाराणसी में राजनीतिक विरोध का अनोखा मामला सामने आया है। भाजपा पार्षद ‘कल्लू’ और उनके समर्थकों ने कांग्रेस नेता Ajay Rai के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनकी प्रतीकात्मक ‘शव यात्रा’ निकाली।
प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने नारेबाजी की और बाद में प्रतीकात्मक पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि प्रदर्शन के पीछे का पूरा कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मौके पर पुलिस भी मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।