पाकिस्तान लिंक्ड आतंकी साजिश पर NIA का बड़ा एक्शन, चार राज्यों में छापेमारी

नई दिल्ली/लखनऊ। पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ा अभियान चलाते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र में 12 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है।
जांच एजेंसी के अनुसार, पाकिस्तानी ऑपरेटिव जसवीर चौधरी और उसके भारत में सक्रिय सहयोगियों पर सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार, गोला-बारूद और IED मंगाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि यह खेप भारत-पाकिस्तान सीमा के रास्ते भेजी गई थी।
NIA को शक है कि इन हथियारों का इस्तेमाल देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाना था। छापेमारी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दस्तावेज और संदिग्ध सामग्री बरामद किए जाने की सूचना है।
फिलहाल एजेंसी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी हुई है। सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया है।