एसटीएफ ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को दबोचा, 439 किलोग्राम गांजा और डीसीएम कैन्टर बरामद


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 439 किलोग्राम गांजा, एक डीसीएम कैन्टर तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का सक्रिय सदस्य है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह ओडिशा से अवैध गांजा लाकर प्रयागराज एवं आसपास के जनपदों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था।
एसटीएफ ने बरामद गांजा, वाहन और मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश और नेटवर्क की जांच भी जारी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस कार्रवाई को प्रदेश में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान का हिस्सा बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights