सीट बंटवारे पर कांग्रेस का सख्त रुख, बराबरी की हिस्सेदारी से कम मंजूर नहीं: राजेंद्र पाल गौतम


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन पर बातचीत जारी है। इसी बीच सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने अपना रुख साफ कर दिया है।
यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने स्पष्ट कहा कि पार्टी किसी भी कीमत पर कम सीटों पर समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा, “हमें बराबर की हिस्सेदारी चाहिए। हम कम पर कोई समझौता नहीं करेंगे।”
गौतम के इस बयान से साफ संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस इस बार गठबंधन में मजबूत भूमिका चाहती है और अपनी राजनीतिक जमीन को लेकर कोई नरमी बरतने के मूड में नहीं है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस का यह सख्त रुख सपा के साथ सीट शेयरिंग की बातचीत को प्रभावित कर सकता है। आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच सहमति बनती है या नहीं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights