वाराणसी: रामनगर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर पर 1 जुलाई को रामनगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
गुरुवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फहीम खान (37), निवासी मछरहट्टा, रामनगर को भूसा मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कौशलेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक पंकज मिश्रा, कांस्टेबल प्रभाकर राव एवं रिटायर्ड कांस्टेबल सदानंद चौरसिया शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights