जौनपुर: शांति व्यवस्था के लिए केराकत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 लोगों का चालान


जौनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना केराकत पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को हिरासत में लेकर उनका चालान कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के विभिन्न विवादों में शामिल व्यक्तियों द्वारा अमादा फौजदारी होने तथा संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 13 अभियुक्तों व अभियुक्ताओं को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया। इसके बाद सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। अभियान में उपनिरीक्षक बब्बन सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार यादव, कांस्टेबल शिवेश सिंह, महिला कांस्टेबल प्रेमलता गौतम एवं महिला कांस्टेबल खुश्बू मौर्या सहित पुलिस टीम शामिल रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।