भूजल सप्ताह: पुलिस लाइन में जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ, जल बचाने का लिया संकल्प


जौनपुर। “भूजल सप्ताह” के अंतर्गत चलाए जा रहे सात दिवसीय जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को पुलिस लाइन, जौनपुर में जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किया गया।
इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स गोल्डी गुप्ता ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण, भूजल संवर्धन, जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में सभी पुलिसकर्मियों ने जल बचाने, भूजल स्तर को सुरक्षित रखने तथा आमजन को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने अपील की कि जल संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी लोग पानी का सदुपयोग करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights