ड्रग्स सिंडिकेट की गिरेबान तक पहुंची पुलिस, काली कमाई वाली पार्वती गिरफ्तार दिल्ली से राजस्थान तक फैले नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, नरेला में महिला तस्कर के ठिकाने पर छापेमारी से मचा हड़कंप


नई दिल्ली। दिल्ली से राजस्थान तक फैले नशे के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ दिल्ली पुलिस के बाहरी-उत्तरी जिले की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नशा तस्करी से जुड़े एक अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान नरेला इलाके में महिला तस्कर पार्वती के ठिकाने पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान सामने आए तथ्यों और बरामदगी ने पुलिस अधिकारियों को भी चौंका दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को नेटवर्क के कई महत्वपूर्ण कड़ियों के बारे में जानकारी मिलने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि यह सिंडिकेट दिल्ली से राजस्थान तक नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को संचालित कर रहा था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, नशे की सप्लाई के स्रोत और काली कमाई के संभावित रास्तों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस की इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। जांच आगे बढ़ने के साथ सिंडिकेट से जुड़े अन्य नामों और ठिकानों का भी खुलासा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights