चंदवक, जौनपुर। आए दिन लगते जाम से निजात के लिए पुलिस लिया संज्ञान,

चंदवक, जौनपुर।

oplus_0

oplus_2097152

थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक पर सोमवार की रात आउट लाइन लगने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। फाटक बंद होने से दोनों ओर भारी जाम की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जाम की सूचना मिलते ही थाना चंदवक पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। इस दौरान पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई वाहनों का चालान काटा गया। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और आवश्यक कागजात के अभाव में चल रहे वाहनों पर विशेष नजर रखी गई।
पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी और कहा कि रेलवे फाटक के पास जल्दबाजी और अव्यवस्था से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि फाटक बंद होने पर धैर्य रखें और नियमों का पालन करें।
जाम के दौरान पुलिस की सक्रियता से स्थिति नियंत्रित रही और धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights