आरोपी बाबा अशोक खरात मामले में नया खुलासा, जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आईं


नासिक: कथित दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी अशोक खरात से जुड़ी जांच में नए खुलासे सामने आए हैं।
जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोप है कि आरोपी महिलाओं के शोषण से पहले उन्हें एक तरल पदार्थ देता था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह पदार्थ खारा और कड़वा पानी बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
इस मामले में एक महिला ने आरोपी पर तीन साल से अधिक समय तक कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।
वहीं नासिक की एक अदालत ने आरोपी की पुलिस हिरासत को 1 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित पीड़ितों व साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights