बड़ी खबर: शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत


नालंदा
बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर में मची भगदड़ में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोग जल्द दर्शन करने के प्रयास में कतार तोड़कर आगे बढ़ने लगे, जिससे अचानक अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भगदड़ में लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरते चले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, दर्जन भर से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 8 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
⚠️ इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतने बड़े धार्मिक अवसर पर पर्याप्त सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम नहीं किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights