यूपी में स्मार्टमीटर को लेकर विवाद, कांग्रेस नेता ने पीएम से की शिकायत


सुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश में स्मार्टमीटर लगाए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता वरुण मिश्र ‘एडवोकेट’ ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर विद्युत विभाग पर जबरन स्मार्टमीटर लगाने का आरोप लगाया है।
पत्र में उन्होंने कहा है कि जिन उपभोक्ताओं के पुराने मीटर सही तरीके से काम कर रहे हैं, उन्हें भी हटाकर स्मार्टमीटर लगाए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि इन मीटरों में तकनीकी खामियां हैं, जिससे कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल दोगुने-तिगुने तक बढ़ रहे हैं और कई मामलों में कनेक्शन काटे जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि इस व्यवस्था से जहां आम जनता महंगाई से परेशान हो रही है, वहीं मीटर रीडर कर्मचारियों की नौकरी पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी इस योजना को केंद्र सरकार की योजना बताकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
📌 अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि इस कथित रूप से अव्यवहारिक स्मार्टमीटर योजना की तत्काल समीक्षा कर इसे रोका जाए, ताकि उपभोक्ताओं का शोषण न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights