जौनपुर: मुठभेड़ में एक कथित गोतस्कर घायल, गिरफ्तार; दो आरोपी फरार


जौनपुर। जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार, खुटहन थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि रसूलपुर स्थित रामअधार इंटर कॉलेज के पास जंगल क्षेत्र में कुछ लोग छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर वध के लिए ले जाने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सेवई नाला के आगे रसूलपुर जाने वाले कच्चे मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद फायरिंग जारी रहने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में हसनैन उर्फ गज्जू के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी की पहचान हसनैन उर्फ गज्जू पुत्र हद्दीश, निवासी बीरी के रूप में हुई है।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights