बिहार में पुलिस वर्दी पर चंदन-तिलक लगाने पर रोक, DGP के आदेश से सियासी हलचल तेज


पटना। बिहार पुलिस में वर्दी पहनकर चंदन या तिलक लगाने पर अब रोक लगा दी गई है। राज्य के डीजीपी द्वारा जारी सख्त आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी वर्दी में किसी भी प्रकार का धार्मिक प्रतीक जैसे चंदन, तिलक आदि नहीं लगा सकेंगे। इसे अनुशासन और तटस्थता बनाए रखने से जोड़ा गया है।
डीजीपी के इस फैसले के बाद जहां पुलिस विभाग में नई गाइडलाइन को लेकर चर्चा है, वहीं कुछ राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने इस पर सवाल भी उठाने शुरू कर दिए हैं।
फिलहाल विभाग ने सभी जिलों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights