➡️ पीएम मोदी का यूपी दौरा: 6300 करोड़ की 160 परियोजनाओं का शिलान्यास, आज काशी में रोड शो


वाराणसी। Narendra Modi उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन वह वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 6300 करोड़ रुपये की 160 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
➡️ अमृत भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
पीएम मोदी ने वाराणसी रेलवे स्टेशन से अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।
➡️ नारी सम्मेलन में 50 हजार महिलाओं से संवाद
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने नारी सम्मेलन में हिस्सा लिया और 50 हजार से अधिक महिलाओं से संवाद कर उन्हें सशक्तिकरण का संदेश दिया।
➡️ आज काशी में भव्य रोड शो
आज वाराणसी में प्रधानमंत्री का भव्य रोड शो प्रस्तावित है, जिसे लेकर शहर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights