यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा जून में, 32,679 पदों के लिए 40 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे

➡️
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा जून माह में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 32,679 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार परीक्षा 8 जून से 10 जून तक आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 40 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
➡️ व्यापक तैयारियों में जुटा प्रशासन
इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को देखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। नकल रोकने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था भी लागू की जाएगी।
➡️ अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना
अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधत दिशा-निर्देश जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और निर्धारित नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights