भिंड में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या


भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक मामूली घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाथरूम जाने को लेकर देवरानी-जेठानी के बीच शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला जानलेवा बन गया।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान छोटे भाई ने अपनी पत्नी का पक्ष लेते हुए बड़े भाई पर गोली चला दी। सिर में गोली लगने से बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना पारिवारिक रिश्तों में बढ़ते तनाव और आपसी अहंकार का दुखद परिणाम है, जिसने एक ही परिवार के दो भाइयों को हमेशा के लिए अलग कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights