जौनपुर में आंधी-तूफान संग जोरदार बारिश, दिन में छाया अंधेरा


जौनपुर। बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट बदल ली और तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में आसमान घने बादलों से ढक गया, जिससे दिन में ही अंधेरे जैसा माहौल बन गया।
तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के बीच कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओले भी गिरे। अचानक बदले मौसम से जहां जनजीवन कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ, वहीं भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में भी मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बना रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights