उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया पर फैल रही एक भ्रामक वीडियो को लेकर सख्त कार्रवाई की है।


फेसबुक यूजर Ashutosh Pandey द्वारा यूपी पुलिस उपनिरीक्षक सीधी भर्ती-2025 के परीक्षा परिणाम को लेकर यह आरोप लगाया गया था कि परिणाम में धांधली हो रही है और पैसे लेकर “जुगाड़” से नौकरी दी जा रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद विभाग ने इसे गलत और भ्रामक बताया है।
इस मामले में दिनांक 11.05.2026 को थाना हुसैनगंज, कमिश्नरेट लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 221, 292, 353(1)(b) भारतीय न्याय संहिता और 66डी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और अभ्यर्थियों को ऐसे भ्रामक संदेशों से सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि फर्जी या भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights