संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर STF मुठभेड़ में ढेर, एक लाख का इनामी बदमाश था संजय उर्फ संजीव


लखनऊ। राजधानी लखनऊ में यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। पीजीआई थाना क्षेत्र के चर्चित संदीप सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव की पुलिस मुठभेड़ के बाद मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, यूपी एसटीएफ और संजय उर्फ संजीव के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस उसे तत्काल उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, संजय उर्फ संजीव लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
जांच एजेंसियों के अनुसार, संदीप सिंह हत्याकांड में संजय उर्फ संजीव की भूमिका मुख्य शूटर के रूप में सामने आई थी। आरोपी के मारे जाने के बाद पुलिस अब उसके अन्य साथियों और पूरे गैंग के नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights