शिमला: ननिहाल दिखाते समय खाई में गिरी कार, हादसे से 3 सेकेंड पहले का वीडियो वायरल
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला से एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे से महज तीन सेकेंड पहले एक महिला मोबाइल से अपने ननिहाल की ओर इशारा करते हुए वीडियो बना रही थी।
वीडियो के दौरान अचानक कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि वाहन में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हादसे से ठीक पहले के अंतिम क्षणों को दिखाता है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता बरतने और सफर के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग से बचने की अपील की है।