‘मीडिया में मत बोलो, नहीं तो बेटे की तरह मरवा देंगे’, भरत तिवारी की मां का आरोप

भोजपुर। भरत तिवारी की मां आशा देवी ने भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि एसपी ने उनसे कहा, “मीडिया में मत बोलो, नहीं तो बेटे की तरह मरवा देंगे।”
आशा देवी ने कहा कि यदि उनके बेटे को न्याय नहीं मिला तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी जवाब देना पड़ेगा।
बताया जा रहा है कि भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात के दौरान यह कथित बातचीत हुई। पीड़ित परिवार ने एसपी के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।
हालांकि, पुलिस अधीक्षक की ओर से इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में पुलिस या प्रशासन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।