शव की शिनाख्त हेतु सूचना

वाराणसी: चौकाघाट स्थित वरुणा पुल के नीचे खाली मैदान में नाली के किनारे लगभग 40 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या उसकी पहचान कर सके, तो तत्काल पांडेयपुर चौकी (मो. 7839856852) अथवा थाना लालपुर-पांडेयपुर (मो. 9454400391) पर संपर्क कर पुलिस को सूचित करें।

पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights