लखनऊ: गल्ला व्यापारी ने 8वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस


लखनऊ: राजधानी के शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गल्ला व्यापारी विवेक माहेश्वरी ने 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विवेक माहेश्वरी लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। घटना के समय वह अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में थे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है।
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights