केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले—‘मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है’


लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज होती जा रही है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है।” उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी और गर्म होने की संभावना है।
हालांकि, अखिलेश यादव या समाजवादी पार्टी की ओर से इस बयान पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights