राम मंदिर चंदा विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान, बोले—‘अगर पर्ची खोली तो हमें निपटा देंगे’


अयोध्या/छतरपुर: राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक विवादित बयान दिया है, जिससे सियासी और धार्मिक हलकों में हलचल बढ़ गई है।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “अगर हमने पर्ची खोली तो हमें निपटा देंगे… आज नहीं तो कल निपटा देंगे।” उनके इस बयान को चंदा विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
हालांकि, उन्होंने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस कथन के बाद विभिन्न स्तरों पर चर्चा तेज हो गई है। मामले को लेकर अभी तक संबंधित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे को लेकर हाल के दिनों में कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप सामने आ रहे हैं, जिससे यह मुद्दा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights