मेरठ में DIOS कार्यालय का बाबू ₹25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


चपरासी की पेंशन रिलीज कराने के नाम पर ₹1 लाख की डील, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में तैनात बाबू राजीव सिंघल को ₹25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू ने एक चपरासी की लंबित पेंशन जारी कराने के लिए कुल ₹1 लाख की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और जैसे ही आरोपी ने ₹25 हजार की पहली किस्त ली, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights