लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य रोड शो, 18 किमी तक दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह


लखनऊ। राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य रोड शो निकाला गया, जिसमें कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यह रोड शो करीब 18 किलोमीटर लंबा रहा और पूरे मार्ग पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
रोड शो के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रथ पर मौजूद रहे। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पुष्पवर्षा की।
पूरे रास्ते में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ती रही, जिससे माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना रहा। रोड शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया और पार्टी की नीतियों को लेकर समर्थन जताने पर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights