कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व रखरखाव पर दिए सख्त निर्देश


जौनपुर। दिनांक 21 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव एवं संबंधित अभिलेखों का गहन अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ रखा जाए तथा सभी अभिलेख निर्धारित मानकों के अनुरूप अद्यतन बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्वाचन संबंधी उपकरणों की सुरक्षा और रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights