जौनपुर | मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से वंचित पात्र परिवार 30 जुलाई तक करें आवेदन


परियोजना निदेशक ने जारी की अपील, कार्रवाई न होने पर व्हाट्सएप पर करें शिकायत
जौनपुर। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अब भी आवास से वंचित पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। परियोजना निदेशक के.के. पाण्डेय ने बताया कि जनपद में अधिकांश पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा जा चुका है, लेकिन यदि कोई पात्र व्यक्ति अभी तक लाभ से वंचित है तो वह 30 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकता है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र लाभार्थी अपने संबंधित विकासखंड के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को आवेदन पत्र प्रस्तुत करें, ताकि उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा सके।
इन वर्गों को प्राथमिकता
इस अभियान के अंतर्गत निम्न वर्गों के आवासविहीन लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है—
दिव्यांगजन
निराश्रित महिलाएं (18 से 50 वर्ष आयु वर्ग)
मुसहर समुदाय
एसिड अटैक पीड़ित आवासहीन व्यक्ति
दैवीय आपदा से प्रभावित परिवार
कार्रवाई न होने पर शिकायत का विकल्प
परियोजना निदेशक ने स्पष्ट किया कि यदि किसी विकासखंड में आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई नहीं होती है, तो आवेदक सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आवेदक को अपने आवेदन की प्रति, मोबाइल नंबर और आवास के फोटोग्राफ व्हाट्सएप नंबर 9454465260 पर भेजने होंगे, जिससे समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
👉 अपील: सभी पात्र परिवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights