केमिकल फैक्टरी लूटकांड का 6–8 घंटे में खुलासा, तीन गिरफ्तार दंपति से मारपीट कर लूटे गए मोबाइल, लैपटॉप, जेवर और नकदी शत-प्रतिशत बरामद; पूछताछ में कई अन्य चोरी के प्रयासों का भी खुलासा

कानपुर। केमिकल फैक्टरी में घुसकर दंपति से मारपीट कर मोबाइल, लैपटॉप, जेवर और नकदी लूटने की घटना का पुलिस ने महज 6 से 8 घंटे में खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर फैक्टरी से लूटा गया सामान शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 28-29 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि में अभियुक्तों ने केमिकल फैक्टरी में घुसकर वहां मौजूद दंपति के साथ मारपीट की और मोबाइल फोन, लैपटॉप, ज्वेलरी तथा नकदी लूट ली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमों को लगाया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने फैक्टरी की घटना के अलावा रात्रि में घंटाघर, चकेरी, पनकी समेत अन्य स्थानों पर चोरी के प्रयास की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। इसके अलावा थाना बर्रा क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में दो मकानों में चोरी के प्रयास की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने ओम नारायण पांडेय के मकान से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।

अभियुक्तों की निशानदेही पर फैक्टरी से लूटे गए दोनों मोबाइल फोन, लैपटॉप, ज्वेलरी और नकदी समेत अन्य चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया। पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्तों के पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, हिस्ट्रीशीट खोले जाने सहित अन्य आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

घटना का त्वरित अनावरण करने और अन्य वारदातों का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है।

इस संबंध में पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने घटना के खुलासे की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights