सपा कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, स्लोगन से सियासी हलचल ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, जनता को BJP पे नहीं भरोसा’ और चुनाव आयोग को लेकर भी लिखा संदेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर एक बार फिर राजनीतिक पोस्टर लगाए जाने से सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा सरकार और चुनाव आयोग को घेरने वाले स्लोगन के साथ लगाए गए इस पोस्टर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

पोस्टर पर लिखा गया है— “एक कचौड़ी, दो समोसा, जनता को BJP पे नहीं भरोसा”। वहीं दूसरे स्लोगन में “एक कचौड़ी, दो समोसा, चुनाव आयोग में न करना भरोसा” लिखा गया है। पोस्टर में चुनाव आयोग की तस्वीर के साथ जनता के कथित आक्रोश को भी दर्शाया गया है।

सपा कार्यालय के आसपास लगाए गए इस पोस्टर को लेकर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। राजनीतिक संदेश और तंज से भरे स्लोगनों के जरिए भाजपा सरकार के साथ-साथ चुनाव आयोग को भी निशाने पर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह पोस्टर समाजवादी पार्टी नेता मोहम्मद इखलाक की ओर से लगवाया गया है। पोस्टर सामने आने के बाद एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights